Happy joke
एक मोटर मेकेनिक कार के इंजिन के पुर्जे खोल कर सुधार रहा था कि तभी शहर के नामचीन हार्ट सर्जन उसकी गैराज में आ पहुंचे.मेकेनिक ने डॉक्टर साहब से कहा – “ज़रा इस इंजिन को देखिये डॉक्टर साहब. मैंने इसके दिल को खोलकर वाल्व निकाले और सुधार कर वापिस लगा दिए हैं. कुछ ऐसा ही काम आप भी करते हैं. फिर हमारी सेलरी में इतना अंतर क्यूँ है ?”डॉक्टर साहब मुस्कुराए और धीरे से मेकेनिक के कान में बोले – “यही काम तब करके दिखाओ जब इंजिन चालू हो …. !”
डॉक्टर (मरीज से)- तुम एक दिन में कितनी बीड़ी पीते हो?मरीज - जी, एक दिन में करीब बीस बीड़ी।डॉक्टर- यदि मुझसे इलाज कराना है, तो इतनी सारी बीड़ी पीने से परहेज रखना होगा। आज से ही एक नियम बना लो कि सिर्फ भोजन के पश्चात ही एक बीड़ी पियोगे।मरीज ने डॉक्टर की बात सुनकर इलाज कराना शुरु कर दिया। कुछ महीने के बाद मरीज का स्वास्थ्य एकदम सुधर गया।डॉक्टर- देखा, मेरे बताए परहेज से तुम्हें कितना स्वास्थ्य लाभ हुआ।मरीज- लेकिन डॉक्टर साहब, एक दिन में बीस बार भोजन करना भी कोई सरल कार्य नहीं है


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें